आतंकी मसूद अजहर को 14 करोड़ का मुआवजा देगा पाकिस्तान, ‘भीख’ के पैसों से पाकिस्तान में फिर बसाए जाएंगे आतंकी ठिकाने

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। भारत की जवाबी कार्रवाई में भी पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा था। भारत के आक्रामक रवैये को देखते हुए पाकिस्तान ने सीजफायर की गुजारिश की थी।

अब पाकिस्तान की सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारे गए आतंकियों के परिवार को प्रति व्यक्ति 1 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। माना जा रहा है कि इस कारण पाकिस्तान में पल रहे आतंकी मसूद अजहर को भी 14 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

भारत ने आतंकी ठिकाने किए थे तबाह

द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। दरअसल पाकिस्तान में भारत की स्ट्राइक के बाद कई आतंकी मारे गए थे। इस स्ट्राइक में मसूद अजहर को भी काफी नुकसान पहुंचा था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने बहावलपुर में भी स्ट्राइक हुई थी। भारत की स्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्यों की भी मौत हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार प्रति व्यक्ति की मौत पर परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी, तो मसूद अजहर को भी 14 करोड़ रुपये मिलेंगे।

छोटी सी बहस बड़ा विवाद JMC कर्मचारियों पर गेट के बाहर कूड़ा फेंकने का आरोप इलाके में हंगामा: जम्मू शहर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब JMC (जम्मू नगर निगम) के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारी मामूली कहासुनी के बाद घरों के बाहर कूड़ा फेंककर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं।आज भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया,जहां थोड़ी सी बहस के बाद कर्मचारियों ने कथित तौर पर एक घर के गेट के सामने कूड़ा डाल दिया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय निवासियों ने इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाए जाएंगे इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *