जम्मू-कश्मीर के सांबा में दिखे दो संदिग्ध, टंकी से भर रहे थे पानी; इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू

जम्मू-कश्मीर के सांबा में दिखे दो संदिग्ध, टंकी से भर रहे थे पानी; इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू

सांबा के पहाड़ी गांव रतनपुर में दोपहर को स्थानीय महिला ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा जिसक बाद उस महिला ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनपुर गांव की महिला संतोष कुमारी ने अपने घर के आंगन में पानी की टंकी के पास दो लोगों को पानी भरते देखा जिसके बाद महिला ने उनसे पुछा तो वह लस्सी मांग कर आगे की ओर चले गए।

इलाके में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

महिला को इस बात पर शक हुआ तो उसने मोहल्ले वालों को बताया उसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाना शुरू कर दिया है।

जून 2024 को इसी गांव के साथ लगते गांव सैड़ा सोहाल में तीन आतंकियों को मार गिराया था तब भी आतंकी किसी के घर में आकर पानी मांग रहे थे।

छोटी सी बहस बड़ा विवाद JMC कर्मचारियों पर गेट के बाहर कूड़ा फेंकने का आरोप इलाके में हंगामा: जम्मू शहर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब JMC (जम्मू नगर निगम) के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारी मामूली कहासुनी के बाद घरों के बाहर कूड़ा फेंककर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं।आज भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया,जहां थोड़ी सी बहस के बाद कर्मचारियों ने कथित तौर पर एक घर के गेट के सामने कूड़ा डाल दिया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय निवासियों ने इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाए जाएंगे इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *