बनी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना पर आज़ाद समाज पार्टी के नेता सुरिंदर अत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। अत्री ने कहा कि यह कृत्य बेहद निंदनीय है और इससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुँची है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की घृणित हरकत करने की हिम्मत न करे।