राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम द्वारा बस स्टैंड त्रिकुटा परिसर के पास पाकिस्तान का झंडा फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश बजरंगी ने की।

इस अवसर पर श्री राकेश बजरंगी ने कहा कि चार–पाँच दिन पूर्व सेना police सीआरपीएफ/पैरामिलिट्री फोर्स को मिले इनपुट के आधार पर सिंहपुरा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में हमारे एक वीर जवान, हवलदार गजेंद्र सिंह, वीरगति को प्राप्त हुए तथा 8 जवान घायल भी हुए।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को लगभग 12,000 फीट की ऊँचाई पर आतंकवादियों द्वारा बनाया गया एक हाइडआउट मिला, जिसमें भारी मात्रा में खाद्य सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, देसी घी, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, मैगी, बिस्कुट आदि बरामद हुए। यह स्पष्ट करता है कि आतंकवादी लंबे समय तक रुकने की योजना बनाकर आए थे।

राकेश बजरंगी ने कहा कि बिना स्थानीय सहयोग के आतंकवादी एक कदम भी नहीं चल सकते। 12,000 फीट की ऊँचाई पर इतनी बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री का पहुँचना इस बात का प्रमाण है कि इन्हें स्थानीय स्तर पर सहयोग प्राप्त हो रहा था। ऐसे देशद्रोही तत्व, जो देश के भीतर रहकर आतंकवादियों की मदद करते हैं, देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। इन्हें तुरंत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए।

छोटी सी बहस बड़ा विवाद JMC कर्मचारियों पर गेट के बाहर कूड़ा फेंकने का आरोप इलाके में हंगामा: जम्मू शहर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब JMC (जम्मू नगर निगम) के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारी मामूली कहासुनी के बाद घरों के बाहर कूड़ा फेंककर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं।आज भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया,जहां थोड़ी सी बहस के बाद कर्मचारियों ने कथित तौर पर एक घर के गेट के सामने कूड़ा डाल दिया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय निवासियों ने इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाए जाएंगे इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *