छम्ब विधानसभा की तहसील खड़ा बल्ली के लोगों में ख़ुशी का माहौल आजादी के वाद पहली बार प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक अच्छा रोड का जोरो शोरो से निर्माण कार्य चल रहा है जो 2024 में शुरू हुआ था और अब अंतिम रूप दिया जा रहा इसमें चार पुल भी बने है और लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा इस मौके पर लोगो ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा ये मोदी सरकार की दूर दर्शी सोच और जम्मू रियासी सांसद जुगल किशोर शर्मा के कड़े प्रयासों के बाद जाकर अच्छी रोड कनेक्टिविटी मिलने जा रही है इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद जुगल किशोर शर्मा का धन्यवाद किया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला विकास परिषद सदस्य भूषण बराल भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा , भाजपा मंडल अध्यक्ष बोध राज शर्मा,खडा के रहने वाले जनक राज वर्मा, दर्शन सिंह, विक्की कुमार, रमेश लाल, गोविंद कुमार और अन्य मौजूद लोगो ने कहा हमने और हमारे साथियों ने सांसद जुगल किशोर शर्मा से कई बार मुलाक़ात कर इस रोड को बनाने का अनुरोध किया था और आज बहुत खुशी हो रही है इस शुभ कार्य के अवसर पर साक्षी बन रहे हैं सभी लोगो ने प्रधान मंत्री और जम्मू रियासी सांसद जुगल किशोर शर्मा का धन्यवाद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *